धनश्री वर्मा ने शेयर किया Video, कहा-मेरे नए लुक पर नजर डालिए, पति युजवेंद्र चहल ने पूछा यह सवाल

By: RajeshM Tue, 13 July 2021 12:50:19

धनश्री वर्मा ने शेयर किया Video, कहा-मेरे नए लुक पर नजर डालिए, पति युजवेंद्र चहल ने पूछा यह सवाल

भारतीय टीम के दाएं हाथ के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियां बटोरती रहती हैं। कोरियोग्राफर धनश्री अपने डांस के वीडियो खूब शेयर करती हैं। फैंस डांस को काफी पसंद करते हैं। धनश्री के इंस्टाग्राम पर 40 लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं। धनश्री ने जो नया वीडियो शेयर किया है, उसमे उनका डांस नहीं बल्कि नया लुक चर्चाओं के केंद्र में है। इसमें धनश्री बिल्कुल अलग नजर आ रही हैं। धनश्री ने इसके कैप्शन में लिखा है कि मेरे नए लुक पर एक नजर डालिए। आखिरकर, मैंने कुछ नया करने का साहस जुटाया और अपना लुक बदला है।

धनश्री का है डांस से रिलेटेड यूट्यूब चैनल

धनश्री के इस वीडियो पर उनके पति चहल ने कमेंट करते हुए पूछा है कि, 'तुम कैसी हो।' हालांकि चहल के इस कमेंट पर धनश्री का अब तक कोई रिप्लाई नहीं आया है। धनश्री ने पिछले दिनों भी एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वे एक तमिल गाने पर ठुमके लगा रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘ध्यान दीजिए, इस तमिल गाने को सब पता है। परेशानियां आएंगी और जाएंगी, हमेशा खुश रहें।’ धनश्री का डांस से रिलेटेड एक यूट्यूब चैनल है। इस पर 15 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। धनश्री बॉलीवुड गानों को रिक्रिएट करती हैं।


पिछले साल दिसंबर में हुई थी शादी

गौरतलब है कि धनश्री और चहल ने पिछले साल दिसंबर में सात फेरे लिए थे। दोनों ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी थी। यह काफी चर्चित कपल है। दोनों अक्सर फैंस के साथ खूबसूरत फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। चहल की बात करें तो वे फिलहाल श्रीलंका में हैं। वहां भारतीय टीम नए कप्तान शिखर धवन की अगुवाई में 3-3 मैच की टी20 और वनडे सीरीज खेलेगी। चहल इस दौरे पर बढ़िया गेंदबाजी कर इस साल यूएई व ओमान में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाना चाहेंगे। 30 वर्षीय चहल ने अब तक 54 वनडे में 92 और 48 टी20 मैच में 62 विकेट चटकाए हैं। उन्हें टेस्ट खेलने का मौका नहीं मिला।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए क्रिकेट और खेल से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com